फीचर्डविदेश

पाकिस्‍तान की पार्टी पीटीआई का टूटना जारी, अब फवाद चौधरी ने कहा अलविदा

इस्‍लामाबाद: पाकिस्‍तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान के करीबी एक-एक करके उनका साथ छोड़ रहे हैं। अब उनकी सरकार में मंत्री रहे फवाद चौधरी ने भी पार्टी छोड़ने का ऐलान कर दिया है। बुधवार को फवाद ने ट्विटर हैंडल पर इसकी जानकारी दी और इमरान को एक और झटका दिया। फवाद का जाना इमरान के साथ ही साथ पीटीआई के लिए भी एक बड़ा झटका है। फवाद ने इमरान खान से भी नाता तोड़ लिया है। उनके इस्‍तीफे के कुछ ही घंटे पहले इमरान ने कहा था कि उनकी पार्टी के नेताओं का ‘जबरन तलाक’ कराया जा रहा है।

राजनीति से ब्रेक लेने का फैसला
फवाद ने अपने ट्विटर हैंडल पर लिखा, ‘ मेरे पहले के बयान के संदर्भ में जहां मैंने साफ तौर पर नौ मई की घटनाओं की निंदा की थी, मैंने राजनीति से ब्रेक लेने का फैसला किया है। इसलिए मैंने पार्टी के पद से इस्तीफा दे दिया है और इमरान खान से भी अलग हो रहा हूं।’ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *