दूसरे राज्य के बीजेपी नेता एमपी में लगा रहे जोर
शिवपुरी: मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी के पक्ष में प्रचार करने के लिए दूसरे राज्य के नेता भी पहुंचने लगे हैं। शिवपुरी जिले में झारखंड के सांसद निशिकांत दुबे ने भी मोर्चा संभाल लिया है। झारखंड के सांसद निशिकांत दुबे को शिवपुरी का जिला चुनाव प्रभारी बनाया गया है। सांसद निशिकांत दुबे ने रविवार को पार्टी कार्यकर्ताओं की बैठक ली। इस बैठक में जिले के वरिष्ठ पदाधिकारी व संगठन से जुड़े नेता शामिल हुए। सांसद निशिकांत दुबे ने कहा कि आने वाले विधानसभा चुनाव में कार्यकर्ता उत्साह से काम करें।
सांसद ने कई चुनावी टिप्स कार्यकर्ताओं को दिए। गौरतलब है कि शिवपुरी जिले में झारखंड के सांसद निशिकांत दुबे के अलावा उत्तर प्रदेश और अन्य राज्यों से आए भाजपा के वरिष्ठ नेताओं को भी विधानसभा चुनाव की जिम्मेदारी दी गई है।