Pawan Singh के इस नए गाने से झूम उठा पूरा यूपी-बिहार
भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के मशहूर सिंगर और एक्टर पवन सिंह का आज एक नया गाना ‘कईसन पियवा के चरितर बा 2.0’ रिलीज हुआ है। यह गाना पवन सिंह की भोजपुरी फिल्म वान्टेड के गाने ‘पियवा के कईसन चरितर बा’ का अपडेटेड वर्जन है। उनका का यह गाना इस समय सोशल मीडिया पर तहलका मचा रहा है।
यूट्यूब पर इस गाने के वीडियो को कुछ घंटे में मिलियनस व्यूज मिले हैं। इस बात की जानकारी पवन सिंह ने खुद अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्टर शेयर करके दिया है। इस गाने को खुद पवन सिंह ने गाया है। इसका निर्देशक पवन पाल हैं। इस गीत के लेखक सुभम मिश्रा हैं और म्यूजिक कंपोजर प्रियांशु सिंह हैं।