Google Analytics Meta Pixel
Saturday, May 9, 2026
Latest:
फीचर्डविदेश

तालिबान के खिलाफ पाकिस्‍तान का बड़ा ऐक्‍शन

इस्लामाबाद: पाकिस्तान ने अफगानिस्तान में राज कर रहे तालिबान के खिलाफ अब मोर्चा खोल दिया है। पाकिस्तान की कार्यवाहक सरकार ने ऐलान किया है कि उनके देश में अवैध रूप से रह रहे अप्रवासी 1 नवंबर तक चले जाएं। इस समयसीमा के बाद रहने वाले लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। यह फैसला बलूचिस्तान के मस्तुंग में हुए घातक आत्मघाती विस्फोट के कुछ दिनों बाद आया है, जिसमें 60 से अधिक लोगों की जान चली गई थी। पाकिस्तान का दावा है कि हाल की अधिकांश आतंकी घटनाओं में कथित तौर पर अफगान नागरिकों या मिट्टी का इस्तेमाल किया गया है, हालांकि तालिबान ने इससे इनकार किया है। ऐसे में अब पाकिस्तान ने तालिबान को सबक सिखाने के लिए 11 लाख से ज्यादा अफगान शरणार्थियों को देश छोड़कर जाने का आदेश दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *