Google Analytics Meta Pixel
फीचर्डविदेश

कोरोना टीका बनाने में की मदद, कैटालिन कारिको और ड्रू वीसमैन को मिला चिकित्सा का नोबेल पुरस्कार

स्टॉकहोम: फिजियोलॉजी या मेडिसिन में 2023 के नोबेल पुरस्कार की घोषणा हो गई है। कैटालिन कारिको और ड्रू वीसमैन को यह पुरस्कार दिया गया है। न्यूक्लियोसाइड बेस संशोधनों से संबंधित उनकी खोजों के लिए यह प्रतिष्ठित पुरस्कार प्रदान किया गया है। उनकी खोज ने कोविड-19 के खिलाफ प्रभावी mRNA टीकों के विकास को में मदद की। नोबेल पुरस्कार की छह दिवसीय घोषणाएं सोमवार से होने लगी हैं। चिकित्सा के क्षेत्र में दिए जाने वाले इस प्रतिष्ठित पुरस्कार के विजेता के नामों की घोषणा के साथ इसकी शुरुआत हुई।

पिछले साल स्वीडिश वैज्ञानिक स्वांते पाबो ने मानव विकास क्रम में खोज के लिए फिजियोलॉजी या चिकित्सा के क्षेत्र में नोबेल पुरस्कार जीता था। उनकी खोज ने निएंडरथाल डीएनए के रहस्यों का खुलासा किया था, जिसने गंभीर कोविड -19 के प्रति हमारी संवेदनशीलता सहित हमारी प्रतिरक्षा प्रणाली के सिलसिले में महत्वपूर्ण अंतर्दृष्टि प्रदान की थी। निएंडरथल वास्तव में प्राचीन मानव समूह के सदस्य थे जो कम से कम 200,000 साल पहले, प्लेइस्टोसिन युग के दौरान उभरा था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *