Google Analytics Meta Pixel
Saturday, May 9, 2026
Latest:
फीचर्डमनोरंजन

‘फुकरे 3’ की 5वें दिन छप्पर फाड़ हुई कमाई

सोमवार गांधी जयंती पर जहां आधे से ज्यादा लोगों की छुट्टी है वहीं बॉक्स ऑफिस पर इसका सीधा फायदा पंकज त्रिपाठी और पुलकित सम्राट की फिल्म को मिला है। हाल ही में 28 सितंबर को रिलीज हुई फुकरे 3 को महज अभी 5 दिन ही हुए हैं और इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर बवाल मचाया शुरू कर दिया है। Sacnilk ने 2 अक्टूबर यानी सोमवार के दिन ट्रेड के हिसाब से फिल्म के कलेक्शन का आंकड़ा जारी किया है मंडे को फुकरे 3 की कमाई का अर्ली ट्रेड भी आ चुका है। फिल्म ने धुआंधार कलेक्शन किया है।

2 अक्टूबर यानी सोमवार को Sacnilk जो बॉक्स ऑफिस के आंकड़ों का हिसाब-किताब रखती है उसने ‘फुकरे 3’ के अर्ली ट्रेड के अनुसार सोमवार को रिलीज के 5वें दिन पंकज त्रिपाठी की ‘फुकरे 3’ ने 12 करोड़ का तूफानी कलेक्शन किया है। बता दें, ये आकंड़ा शाम होते-होते बढ़ भी सकता है। इसके बाद फिल्म का कुल कलेक्शन 55.48 करोड़ रुपए हो गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *