Google Analytics Meta Pixel
खेलफीचर्ड

भारत ने शूटिंग में जीता एक और गोल्ड

एशियन गेम्‍स में पहली बार किसी भारतीय महिला गोल्‍फर अदिति अशोक ने रजत पदक जीतकर इतिहास रच दिया है। वहीं भारत ने शूटिंग के ट्रैप मेन टीम इवेंट में स्‍वर्ण पदक अपने नाम किया है। इससे ठीक पहले विमेंस टीम ने ट्रैप शूटिंग में रजत पदक जीता है।

एशियन गेम्‍स में पहली बार किसी भारतीय महिला गोल्‍फर ने रजत पदक जीतकर इतिहास रच दिया है। अदिति अशोक से गोल्‍ड मेडल की उम्‍मीद थी, लेकिन सिल्‍वर मेडल से संतोष करना पड़ा है। इसके साथ ही भारत ने शूटिंग के ट्रैप मेन टीम इवेंट में स्‍वर्ण पदक अपने नाम किया है। क्‍यानन चेनाई, जोरावर सिंह और पृथ्‍वीराज टोंडाईमन की तिकड़ी ने ये कमाल किया है। वहीं, इससे ठीक पहले विमेंस टीम ने ट्रैप शूटिंग में रजत पदक जीता है। एशियन गेम्‍स के 8वें दिन की शुरुआत में इस तरह भारत के कुल पदकों की संख्‍या 41 हो गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *