Google Analytics Meta Pixel
खास खबरफीचर्ड

म्यामांर और बांग्लादेश से आया मौत का सामान, NIA रिपोर्ट में मणिपुर हिंसा का खुलासा

राष्ट्रीय जांच एजेंसी यानी NIA ने मणिपुर में भड़की हिंसा को लेकर बड़ा खुलासा किया है। NIA की जांच रिपोर्ट में सामने आया है कि म्यांमार और बांग्लादेश के उग्रवादी मणिपुर में हथियारों और गोला बारूदों की सप्लाई कर रहे थे। रिपोर्ट के मुताबिक, म्यांमार और बांग्लादेश के कुछ उग्रवादी समूहों ने मणिपुर के उग्रवादी नेताओं के साथ मिलकर हिंसक घटनाओं को अंजाम देने की साजिश रची थी।

इन दोनों देशों के कुछ उग्रवादी समूह लगातार मणिपुर में असलहे और गोला बारूद की सप्लाई कर रहे थे। साथ युद्धक सामग्री के लिए फंडिंग भी कर रहे हैं। इस मामले NIA में शनिवार को एक व्यक्ति को अरेस्ट भी किया है। इस व्यक्ति पर मणिपुर में जातीय हिंसा और प्रदेश में अशांति फैलाने की साजिश रचने का आरोप है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *