Google Analytics Meta Pixel
खास खबरफीचर्ड

ब्रिटिश गुरुद्वारे के बाहर भारतीय उच्चायुक्त का रास्ता रोकने वाले खालिस्तानियों की खैर नहीं

ब्रिटेन में भारतीय उच्चायुक्त का रास्ता रोकने वाले खालिस्तानी चरमपंथियों की शामत आने वाली है। ऋषि सुनक सरकार के वरिष्ठ अधिकारियों ने बताया है कि उन्होंने पूरे मामले को गंभीरता से लिया है। ब्रिटेन ने भारत को आश्वासन दिया है कि इस कृत्य में शामिल अपराधियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। बताया जा रहा है कि ब्रिटेन में भारतीय उच्चायुक्त विक्रम दोराईस्वामी को स्कॉटलैंड के ग्लासगो में दो खालिस्तानी चरमपंथियों ने एक गुरुद्वारे में प्रवेश करने से रोक दिया। सिख यूथ यूके नाम के एक इंस्टाग्राम चैनल पर पोस्ट किए गए एक कथित वीडियो में एक खालिस्तानी चरमपंथी को विक्रम दोराईस्वामी को अल्बर्ट ड्राइव पर ग्लासगो गुरुद्वारे में प्रवेश करने से रोकते हुए देखा जा सकता है।

घटना के बाद भारत ने ब्रिटेन के विदेश कार्यालय के समक्ष राजनयिकों की सुरक्षा का मुद्दा उठाया है। सूत्रों ने बताया कि इस घटना के तुरंत बाद पुलिस मौके पर पहुंची। ब्रिटेन ने भी भारत को अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई का आश्वासन दिया है। एक शीर्ष ब्रिटिश अधिकारी ने कहा कि ब्रिटेन में गुरुद्वारे भारतीय राजनयिकों और भारतीय समुदाय का बहुत स्वागत करते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *