Google Analytics Meta Pixel
खेलफीचर्ड

विनेश फोगाट से जुड़ने को तैयार कई कंपनियां

नई दिल्ली: महज सौ ग्राम ज्यादा वजन के कारण पेरिस ओलिंपिक 2024 से बाहर हुईं पहलवान विनेश फोगाट इस समय काफी सुर्खियों में हैं। ज्यादा वजन के कारण वह पदक से चूक गई थीं। बावजूद इसके, उनकी लोकप्रियता में कोई कमी नहीं आई है बल्कि वह और बढ़ गई है। इसका असर है कि कई कंपनियां उन्हें अपने साथ जोड़ने के लिए लाइन में लगी हैं। कंपनियां सिर्फ विनेश फोगाट के साथ ही नहीं, ओलिंपिक में पदक जीतने वाले दूसरे खिलाड़ियों को भी अपने साथ लेने को बेताब हैं। इसके लिए वह इन खिलाड़ियों को काफी रकम ऑफर कर रही हैं। कई खिलाड़ी पहले से ही कुछ ब्रांड के साथ जुड़े हुए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *