INDIA गठबंधन पर केजरीवाल का बड़ा बयान
पंजाब में Congress MLA सुखपाल सिंह खैरा की गिरफ्तारी के बाद AAP और कांग्रेस के बीच विवाद जारी है। इस गिरफ्तारी के बाद इंडिया गठबंधन पर सवाल उठने शुरू हो गए हैं। इसे लेकर दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने बड़ा बयान दिया है।
पंजाब पुलिस ने कांग्रेस MLA सुखलाल सिंह खैरा को ड्रग्स के मामले में गुरुवार को उस वक्त गिरफ्तार किया जब वह फेसबुक लाइव कर रहे थे। इस मामले को लेकर इंडिया गठबंधन में बवाल मचा हुआ है और साथ में यह सवाल भी उठ रहे हैं कि जब कांग्रेस और आप दोनों पार्टियां इंडिया गठबंधन में साथ है तो एक पार्टी दूसरी पार्टी पर इतनी हमलावर क्यों है। बता दें कि पंजाब में आप पार्टी की सरकार है और भगवंत मान यहां के चीफ मिनिस्टर हैं। अब इस गिरफ्तारी के बाद विपक्षी गठबंधन की एकता पर भी सवाल उठने लगे हैं। इस बारे में जब आप पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल से पूछा गया तो उन्होंने कहा कि हम इंडिया गठबंधन के साथ हैं।