इंडोनेशिया में भूकंप से कांपी धरती,

दुनियाभर में भूकंप के मामले तेज़ी से बढ़ रहे हैं। पिछले एक साल में दुनियाभर में भूकंप के मामलों में इजाफा हुआ है। हर दिन एक से ज़्यादा भूकंप आ रहे हैं और वो भी अलग-अलग जगह। भूकंपों की इस लिस्ट में आज एक और नया मामला जुड़ गया है। यह भूकंप इंडोनेशिया (Indonesia) में आया। इंडोनेशिया में अक्सर ही कई भूकंप आते हैं। आज इंडोनेशिया में सनाना से 112 किलोमीटर साउथईस्ट में भूकंप आया और रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 4.9 रही। इंडोनेशिया में यह भूकंप भारतीय समयानुसार आज, गुरुवार, 28 सितंबर को दोपहर 2 बजकर 35 मिनट पर आया।

इंडोनेशिया में आज आए इस भूकंप की गहराई 9.2 किलोमीटर रही। लोकल जियोफिज़िक्स एजेंसी ने भी इस भूकंप की पुष्टि की।

इंडोनेशिया में आज आए इस भूकंप की वजह से कोई नुकसान नहीं हुआ। हालांकि भूकंप की वजह से धरती ज़रूर कांपी और लोगों को इसका असर भी महसूस हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *