Google Analytics Meta Pixel
खास खबरफीचर्ड

खालिस्तानी आतंकी पन्नू पर NIA की बड़ी कार्रवाई

नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी की टीम ने आज पन्नू के खिलाफ सख्त एक्शन लेते हुए उसके अमृतसर और चंडीगढ़ में मौजूज ठिकानों पर छापेमारी की।

कनाडा में रहकर पंजाब को खालिस्तान बनाने की मांग करने वाले खालिस्तानी आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू के खिलाफ NIA ने आज बड़ी कार्रवाई की है। National Investigation Agency की टीम ने आज अमृतसर में पन्नू से जुड़ी जमीनों को कुर्क करने के साथ ही अमृतसर और चंडीगढ़ में उससे जुड़े ठिकानों पर छापेमारी की। बता दें कि पन्नू सिख फॉर जस्टिस की चीफ है। भारत में वह मोस्ट वांटेड है। पन्नू आए दिन भारत के खिलाफ जहर उगलता है। अभी इसी हफ्ते उसने कनाडा में रहने वाले हिंदू भारतीयों को कनाडा छोड़ने की धमकी दी थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *