फीचर्ड

आपकी इन 7 गलतियों के चलते बेकाबू हो सकता है डायबिटीज

डायबिटीज महज एक बीमारी नहीं बल्कि एक ऐसी समस्या है जो आपकी जिंदगी में की गई लापरवाही स्ट्रेस और बेकार के खानपान का सबूत है। डायबिटीज मेटाबॉलिज्म से जुड़ी एक समस्या है जिसे पूरी तरह ठीक तो नहीं किया जा सकता। लेकिन एक सही जीवन शैली और आदतों के जरिए इसे नियंत्रित किया जा सकता है।

पर कुछ लोग अपने डायबिटीज के टाइप को भूल जाते हैं और ऐसी गलतियां कर बैठते हैं जो उनकी डायबिटीज को मैनेज करने की बजाय, स्थिति को बिगाड़ देती हैं। आज हम आपको डायबिटीज रोग में की जाने वाली ऐसी ही 7 गलतियों के बारे में बताएंगे जो आपकी सेहत पर एक नकारात्मक प्रभाव डाल सकती हैं।

जब डायबिटीज के रोगियों से एक्सरसाइज करने को कहा जाता है तो वह अक्सर यह कह कर टाल देते हैं कि वह घर के कामकाज कर लेते हैं या काफी पैदल चल लेते हैं। लेकिन आपको बता दें कि यह काम काज आपकी बॉडी को उस हद तक लाभ नहीं देते, जो एक्सरसाइज देती है। आपको बता दें कि जब बात एक्सरसाइज की आती है तो इसका मतलब लचीलेपन, ताकत और सहनशक्ति से होता है। इसमें लचीलेपन के लिए योग, ताकत के लिए मसल्स ट्रेनिंग और सहन शक्ति के लिए कार्डियो एक्सरसाइज की जाती है।

अगर आप अपने शुगर लेवल की जांच समय – समय पर नहीं करते तो आप यह किस तरह पता लगाएंगे कि एक्सरसाइज का प्रभाव आप पर कैसे हो रहा है। आपको बता दें कि एक्सरसाइज आपका वजन घटाने में मदद कर सकती है। लेकिन इसका असर शुगर के उतार चढ़ाव में भी देखने को मिल सकता है। इसलिए दिन में चार बार फास्टिंग, ब्रेकफास्ट, लंच और डिनर के बाद शुगर लेवल की जांच जरूर करें। आप भोजन के दो घंटे बाद शुगर लेवल की जांच कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *