Google Analytics Meta Pixel
फीचर्डविदेश

UAE ने PoK को भारत का हिस्सा दिखाया:इंडिया-मिडिल ईस्ट-यूरोप इकोनॉमिक कॉरिडोर का मैप जारी किया

G20 समिट के खत्म होने के बाद UAE के उप प्रधानमंत्री सैफ बिन जायद अल नाहयान ने शिखर सम्मेलन का एक वीडियो शेयर किया। इसमें इंडिया-मिडिल ईस्ट-यूरोप इकोनॉमिक कॉरिडोर (IMEC) से जुड़ा एक मैप नजर आ रहा है। इस मैप में UAE ने PoK को भारत का हिस्सा दिखाया है।

इस वीडियो में अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन UAE की तारीफ कर रहे हैं। वो कहते हैं कि UAE नहीं होता तो शायद आज हम IMEC प्रोजेक्ट के मामले में यहां तक नहीं पहुंच पाते। ये डिप्लोमैटिक कदम भारत के साथ UAE के मजबूत रिश्ते दिखाता है। साथ ही ये भारत की क्षेत्रीय अखंडता को भी मजबूत करता है।

इससे पहले मार्च में दुबई के सबसे बड़े रियल एस्टेट डेवलपर एम्मार समूह ने श्रीनगर में एक मॉल प्रोजेक्ट की नींव रखी थी। 10 लाख स्क्वायर फीट में बन रहा ये मॉल कश्मीर से आर्टिकल 370 हटने के बाद पहला बड़ा विदेशी प्रोजेक्ट है।

भारत के खिलाफ कश्मीर पर बोलने से बचता है UAE
UAE उन अरब देशों में से एक है जो पाकिस्तान के नजदीकी हैं। उनकी दोस्ती का अंदाजा इस बात से भी लगाया जा सकता है कि आर्थिक तंगी से जूझ रहे पाकिस्तान को UAE ने भंडार बढ़ाने के लिए 1 अरब अमेरिकी डॉलर की मदद की थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *