खेलफीचर्ड

नेमार ने पेले का रिकॉर्ड तोड़ा:ब्राजील के टॉप गोल स्कोरर बने

ब्राजील ने शुक्रवार को साउथ अमेरिका 2026 वर्ल्ड कप क्वालिफायर्स मैच में बोलिविया को 5-1 से हरा दिया। इस मैच में नेमार ने इतिहास रच दिया। नेमार जूनियर अब ब्राजील के ऑलटाइम टॉप गोल स्कोरर बन गए हैं।

ऐसा कर उन्होंने पूर्व दिग्गज पेले के रिकॉर्ड को तोड़ दिया। पेले ने साल 1957 और 1971 के बीच ब्राजील के लिए 92 मैच खेले और कुल 77 गोल किए। नेमार अब उनसे आगे निकल गए हैं, उनके अब 79 गोल हो गए हैं। नेमार का यह 125वां मैच था। पेले की पिछले साल दिसंबर में 82 साल की आयु में मृत्यु हो गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *