खड़गे बोले- BJP भारत के टुकड़े करने में लगी
कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे राजनांदगांव में आयोजित ‘भरोसे का सम्मेलन’ में केंद्र की भाजपा सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने छत्तीसगढ़ में लगातार पड़ रहे छापे पर कहा कि ईडी-आईटी लोकतंत्र का नाश कर रही है। भाजपा भारत के टुकड़े करने में लगी है।
खड़गे ने केंद्र पर केंद्रीय जांच एजेंसियों का दुरुपयोग करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि विपक्ष की कार्रवाई के बाद भी हम मजबूती से खड़े हैं। उन्होंने छत्तीसगढ़ की जनता का धन्यवाद भी किया। खड़गे बोले- इन्ही की बदौलत मैं कांग्रेस का राष्ट्रीय अध्यक्ष बना।
कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष खड़गे ने अंत में शायराना अंदाज में पीएम मोदी पर तंज कसा। उन्होंने मंच से कहा कि, ‘गरीबों को फकत उपदेश की घुट्टी पिलाते हो, बड़े आराम से तुम चैन की बंसी बजाते हो। नजर आता नहीं गरीब की आंखों में तो खुशहाली कहां, तुम रात-दिन झूठे उन्हें सपने दिखाते हो’।