Google Analytics Meta Pixel
फीचर्डव्यापार

डीमैट अकाउंट्स की संख्या 2022-23 में बढ़कर 10 करोड़ हुई

यूनियन फाइनेंस मिनिस्टर निर्मला सीतारमण ने आज मंगलवार (5 सितंबर) को ग्लोबल फिनटेक फेस्ट 2023 में कहा कि पिछले कुछ सालों में भारत के फाइनेंशियल इकोसिस्टम ने बड़ी ग्रोथ दर्ज की है। निर्मला सीतारम ने यह भी बताया कि भारत ने पिछले चार फाइनेंशियल ईयर में कैसे वेल्थ यानी संपत्ति बनाई है।

मुंबई में ग्लोबल फिनटेक फेस्ट 2023 के इनोग्रेशन में निर्मला सीतारमण ने कहा, ‘एक समय था जब कन्वेंशन फाइनेंशियल एक्टिविटीज फाइनेंशियल इकोसिस्टम की बैकबोन थीं, लेकिन आज फिनटेक एक अधिक मजबूत और डायनेमिक फाइनेंशियल इंक्लूजन टूल बन गया है।’

डीमैट अकाउंट्स की संख्या 2022-23 में बढ़कर 10 करोड़ हुई
निर्मला सीतारमण ने कहा कि डीमैट अकाउंट्स की संख्या 2019-20 में 4.1 करोड़ से 2.5 गुना बढ़कर 2022-23 में 10 करोड़ हो गई है। इतना ही नहीं उन्होंने यह भी बताया कि अब रिकॉर्ड संख्या में म्यूचुअल फंड और SIPs रजिस्टर्ड किए जा रहे हैं, जो वेल्थ बनाने में मदद करते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *