Google Analytics Meta Pixel
फीचर्डमनोरंजन

‘अक्षय को स्क्रीन टाइम कम मिलने का मलाल नहीं’

OMG-2 में अक्षय कुमार से ज्यादा स्क्रीन टाइम पंकज त्रिपाठी का था। हालांकि इस चीज से अक्षय कुमार को कोई दिक्कत नहीं थी। इस बात का खुलासा खुद फिल्म के डायरेक्टर अमित राय ने किया है।

अमित ने कहा कि अक्षय फिल्म के प्रोड्यूसर भी थे, वे चाहते तो फिल्म में अपना सीन ज्यादा रख सकते थे। अक्षय ने कहा कि उनके ऊपर फिल्म की जिम्मेदारी जरूर है, लेकिन इसे आगे से पंकज त्रिपाठी ही लीड करेंगे। अमित ने कहा कि अक्षय कुमार ने उन्हें फिल्म बनाते वक्त पूरी आजादी दी थी।

अक्षय ने डायरेक्टर को पूरी छूट दी
OMG-2 के डायरेक्टर अमित राय ने बॉलीवुड हंगामा से कहा- अक्षय फिल्म के को-प्रोड्यूसर भी थे। जाहिर है कि काफी फैसले उन्होंने खुद भी लिए थे। उन्होंने मुझसे कहा कि आप जैसे चाहे वैसे फिल्म बना सकते हैं। उन्होंने अपने रोल के लेंथ तक को नहीं देखा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *