Google Analytics Meta Pixel
छत्तीसगढ़फीचर्ड

‘हमने छत्तीसगढ़ी अस्मिता को जगाया’-सीएम भूपेश बघेल

रायपुर: कुछ ही महीने बाद छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव होने हैं। प्रदेश की कांग्रेस सरकार बीजेपी के निशाने पर तो है ही, उस पर तरह-तरह के घोटालों के आरोप भी लग रहे हैं। कांग्रेस पार्टी में अंदरूनी मतभेद पाटने की कोशिश जरूर हुई है, लेकिन मेल-मिलाप की यह कोशिश कितनी कामयाब होगी, इसे लेकर अटकलें लगाई जा रही हैं। ऐसे में चुनावी तैयारियों से जुड़े अहम पहलुओं पर छत्तीसगढ़ के सीएम और सीनियर कांग्रेस नेता भूपेश बघेल से बात की नरेन्द्र नाथ ने।

पहली बात है कि जितने बड़े वादे थे, वे सभी हमने पूरे किए। छत्तीसगढ़ की जनता की आर्थिक उन्नति हुई। युवा, किसान, महिला, मजदूर, व्यवसायी- सबके लिए काम किया। शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में भी देख सकते हैं। पहले राज्य में उल्टी-दस्त से मौत हो जाती थी। अब मलेरिया से भी मौत नहीं हो रही है। शिक्षा में पहले सिर्फ प्राइवेट स्कूलों में अंग्रेजी पढ़ाई होती थी। अब हर विधानसभा क्षेत्र में सरकारी ग्रामीण स्कूलों में अंग्रेजी मीडियम स्कूल खोला जा रहा है। कई मेडिकल कॉलेज खोले। हर विधानसभा में सड़कें बनीं। रोजगार पैदा किया। हर पैमाने पर काम हुआ। छत्तीसगढ़ अस्मिता को हमने जगाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *