नहीं हुआ है मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर का ब्रेकअप?
बॉलीवुड कपल मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर इन दिनों अपने रिलेशनशिप स्टेट्स को लेकर छाए हुए हैं। अर्जुन और मलाइका को लेकर गॉसिप्स थे कि दोनों का ब्रेकअप हो गया है। लगातार दोनों के रिश्ते को लेकर तरह तरह की बातें की जा रही थी, मगर अब दोनों की पब्लिक अपीरियंस ने साफ कर दिया है कि ये सब फालतू की बात है। वह दोनों अभी भी साथ हैं और सब सही है। रविवार को अर्जुन और मलाइका साथ साथ में स्पॉट नजर आए।
रविवार को जहां एक तरफ मुंबई में बारिश हो रही थी तो दूसरी ओर Malaika Arora और Arjun Kapoor लंच पर निकले। दोनों ने साथ में लंच किया और जब वह बाहर आए तो पपाराजी ने उन्हें स्पॉट किया। इस दौरान दोनों ने कुछ कहा नहीं और सीधे गाड़ी में बैठकर चले गए।