Google Analytics Meta Pixel
खास खबरफीचर्ड

मालाबार युद्धाभ्यास की निगरानी में जुटे 300 चीनी सैटेलाइट्स

क्वाड देशों के मेंबर भारत, जापान, ऑस्ट्रेलिया और अमेरिका के बीच इस वक्त मालाबार मिलिट्री एक्सरसाइज चल रही है। इस युद्धाभ्यास से चीन घबराया हुआ है। ऐसे में चीन ने अपने सैकड़ों लोअर ऑर्बिट सैटेलाइट्स को ऑस्ट्रेलिया के ऊपर मालाबार एक्सरसाइज की निगरानी करने के लिए तैनात कर दिया है।

ABC न्यूज ने कमर्शियल स्पेस डेटा के हवाले से बताया कि चीन ने 22 जुलाई से 4 अगस्त तक चली टैलिस्मैन सेबर एक्सरसाइज और अब मालाबार एक्सरसाइज के दौरान ऑस्ट्रेलिया के पास लगातार निगरानी की। इस दौरान पूरा फोकस सिडनी पोर्ट के पास युद्धपोतों पर रखा गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *