रणबीर के साथ लंदन की सड़कों पर खूब चल रहा आलिया का रोमांस,
आलिया भट्ट और रणबीर कपूर इस वक्त लंदन में अपनी छुट्टियां बिता रहे हैं। आलिया भट्ट ने अपने इस शानदार वकेशन की कई खूबसूरत तस्वीरें शेयर की हैं।
ये स्टार कपल पिछले कुछ समय से लंदन में हैं और साथ में कुछ अलोन टाइम स्पेंड कर रहे हैं। आलिया भट्ट ने ढेर सारी तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की हैं। इन तस्वीरों में आलिया भट्ट और रणबीर के साथ एक्ट्रेस की बहन शाहीन भट्ट भी दिख रही हैं।
इन तस्वीरों में कभी लंदन की ठंड में सड़क पर रणबीर के कमर में हाथ डालकर चलती दिख रही हैं आलिया तो कभी झील के किनारे मस्ती भी कर रही हैं। एक अन्य तस्वीर में आलिया और शाहीन दोनों साथ पोज देते नजर आ रहे हैं और ऐसा लग रहा है कि ये तस्वीर किसी और ने नहीं बल्कि रणबीर ने खींची हो। इन सबके अलावा इस पोस्ट में लंदन की कुछ खूबसूरत झलकियां हैं। पोस्ट में एक तस्वीर थोड़ी धुंधली है जो शाम की उनकी साइकलिंग डेट की है।
