भूपेश बघेल-NDA पर भारी पड़ेगा I.N.D.I.A
रायपुर: छत्तीसगढ़ में इस साल के अंत में विधानसभा चुनाव होने है। इसके ठीक बाद अगले साल लोकसभा चुनाव होंगे। लोकसभा चुनाव 2024 में मोदी सरकार को टक्कर देने के लिए विपक्ष एकजुट हो गया है। छत्तीसगढ़ की लोकसभा सीटों पर एनडीए को इंडिया गठबंधन चुनौती दे सकता है? आइए ईटीजी रिसर्च के साथ टाइम्स नाउ नवभारत के सर्वे में जानते है। कैसा रहेगा सियासी गणित।
किसे कितना वोट शेयर
लोकसभा चुनाव 2019 में छत्तीसगढ़ की 11 सीटों में से बीजेपी के हाथ 9 सीटें लगी थी। साथ ही बीजेपी के खाते में आधे से ज्यादा वोट शेयर गए थे। पार्टी को 2019 के लोकसभा चुनाव में 51.44 फीसदी वोट मिले थे। वहीं, कांग्रेस को 41.50 फीसदी वोट मिले थे।