अधीर रंजन बोले-जरूरत पड़ी तो सुप्रीम कोर्ट जाएंगे
लोकसभा से सस्पेंड कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने रविवार को कहा कि अगर लोकसभा से सस्पेंशन वापस नहीं हुआ तो जरूरत पड़ने पर वे सुप्रीम कोर्ट जा सकते हैं। संसद के मानसून सत्र के दौरान अधीर रंजन को गलत आचरण के चलते लोकसभा से सस्पेंड कर दिया गया है।
एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में अधीर रंजन चौधरी ने कहा, यह एक नई घटना है जिसे हमने संसद में अपने करियर में पहले कभी अनुभव नहीं किया है।
यह विपक्ष की आवाज को दबाने के लिए सत्ताधारी दल की तरफ से जानबूझकर किया गया है। यह संसदीय लोकतंत्र की भावना को कमजोर कर देगा।
अधीर के सस्पेंशन के खिलाफ प्रस्ताव को लोकसभा में मानसून सत्र के दौरान ध्वनि मत से पारित कर दिया गया। अधीर रंजन के सस्पेंड होने के बाद शुक्रवार को लोकसभा में मानसून सत्र के आखिरी दिन विपक्षी I.N.D.I.A. सांसदों ने हंगामा मचाया और सदन से वॉकआउट किया।
सस्पेंशन के विरोध में सांसदों ने संसद के अंदर डॉ आम्बेडकर की मूर्ति तक विरोध मार्च किया।
