Google Analytics Meta Pixel
फीचर्डविदेश

यूक्रेन में सभी सेना भर्ती केंद्रों के चीफ बर्खास्त

रूस-यूक्रेन जंग के बीच यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदोमिर जेलेंस्की ने सेना भर्ती सेंटर्स के सभी हेड्स को बर्खास्त कर दिया है। शुक्रवार को कीव में उन्होंने इसकी घोषणा की। रॉयटर्स के मुताबिक इन 33 अफसरों पर पुरुषों से घूस लेकर उन्हें देश छोड़ने में मदद करने के आरोप हैं। पिछले साल फरवरी में जंग की शुरुआत के साथ यूक्रेन में उन पुरुषों के देश छोड़ने पर बैन लगा दिया गया था, जो जंग लड़ने में सक्षम हैं।

इन अफसरों के खिलाफ 112 क्रिमिनल केस भी दर्ज किए गए हैं। शुक्रवार को जेलेंस्की ने कहा- युद्ध के दौरान भ्रष्टाचार देशद्रोह है। हटाए गए लोगों की जगह उन लोगों को नियुक्त किया जाएगा, जिन्होंने देश के लिए अपना सब कुछ दांव पर लगा दिया। भले ही वे अब जंग के लिए फिट नहीं हैं, लेकिन देश के लिए ईमानदार हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *