फीचर्डविदेश

गिरफ्तारी के बाद इमरान ने किया ऐलान ए जंग, लेकिन आवाम का नहीं मिल रहा साथ

इस्लामाबाद: पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को तोशाखाना मामले में दोषी पाए जाने के बाद गिरफ्तार कर लिया गया है। इमरान खान को उनके जमान पार्क आवास से गिरफ्तार किया गया। इमरान खान पर आरोप है कि प्रधानमंत्री रहने के दौरान उन्हें जो तोहफे मिलते थे, उन्हें गलत तरीके से बेचा गया। इस बीच इमरान खान का एक वीडियो आया है, जो उन्होंने गिरफ्तार होने से पहले बनाया था। इसमें वह एक बार फिर ऐलान-ए-जंग की बात कर रहे हैं। इस वीडियो में वह पाकिस्तान की जनता को घरों से बाहर निकलने के लिए कह रहे हैं। लेकिन इस बार उनकी गिरफ्तारी के विरोध में कोई भी सड़कों पर नहीं उतर रहा है। इमरान ने कहा कि अगर आज नहीं निकले तो गुलामों की तरह जिंदगी गुजारेंगे।

पाकिस्तान के वरिष्ठ पत्रकार कामरान खान ने इस घटनाक्रम के बाद ट्वीट किया। इसमें उन्होंने पाकिस्तान से वंशवादी राजनीति से छुटकारा पाने की अपील की है। इसके अलावा उनका कहना है कि पाकिस्तान को अपने शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार पर ध्यान देना चाहिए। उन्होंने कहा कि इमरान खान की 25 साल की लंबी राजनीतिक यात्रा पर फिलहाल विराम लग गया है और चुनाव लड़ने से अयोग्य घोषित हो गए हैं। पाकिस्तान अपने आप में एक विशेषता रखता है। यहां के ज्यादातर प्रधानमंत्री सत्ता के अवैध इस्तेमाल के लिए दोषी पाए जाते रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *