राहुल गांधी को मानहानि केस में सुप्रीम कोर्ट से राहत
सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को जैसे ही आपराधिक मानहानि केस में राहुल गांधी को मिली 2 साल की सजा और दोषसिद्धि पर रोक का फैसला सुनाया, कांग्रेस में खुशी की लहर दौड़ गई। अधीर रंजन चौधरी समेत तमाम कांग्रेस सांसद तो संसद परिसर में ही पूरे जोश में ‘वी फॉर विक्ट्री’ का नारा लगाने लगे। ट्विटर पर कांग्रेस ‘सत्य की जीत’ का जश्न मनाने लगी। कांग्रेस मुख्यालय के बाहर कार्यकर्ता खुशी से नाचने लगे, झूमने लगे। ये स्वाभाविक भी है। क्योंकि सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद अब राहुल गांधी के नाम के साथ वायनाड के पूर्व सांसद का ठप्पा भी हट गया है। उनकी न सिर्फ संसद सदस्यता बहाल होने जा रही है बल्कि उनके 2024 का चुनाव लड़ने पर छाए संशय के बादल भी छंट गए हैं। फैसले के बाद उन्होंने कहा कि आज नहीं तो कल, सच की जीत तो होनी ही थी। कांग्रेस उत्साह में है। जोश हाई है। सुप्रीम कोर्ट के इस फैसले के बाद 2024 के लिहाज से क्या-क्या बदलेगा? क्या हैं वे 5 बड़े संदेश जो 2024 तक जाते हैं? आइए समझते हैं।