खास खबरफीचर्ड

विपक्ष के I.N.D.I.A. गठबंधन की अगली बैठक की डेट तय

नई दिल्ली : विपक्ष के 26 दलों वाले ‘I.N.D.I.A.’ गठबंधन की अगली बैठक 25 और 26 अगस्त को मुंबई में होगी। न्यूज एजेंसी पीटीआई ने सूत्रों के हवाले से बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। सूत्रों ने बताया कि गठबंधन की तीसरी बैठक कांग्रेस के समर्थन से शिवसेना (यूबीटी) और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के शरद पवार गुट की तरफ से संयुक्त रूप से आयोजित की जाएगी।

यह पहली बार है कि विपक्ष की बैठक ऐसे राज्य में होगी जहां ‘इंडियन नैशनल डिवेलपमेंटल इन्क्लूसिव अलायंस’ (इंडिया) में शामिल कोई भी दल सत्ता में नहीं है।

विपक्षी दलों की पहली बैठक बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पार्टी जनता दल (यूनाइटेड) की तरफ से पटना में आयोजित की गई थी। दूसरी बैठक बेंगलुरु में आयोजित की गई थी और इसकी मेजबानी कांग्रेस ने की थी। मुंबई में आयोजित होने वाली बैठक महत्वपूर्ण है क्योंकि इसमें सीट बंटवारे के बारे में चर्चा होने की उम्मीद है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *