राधिका मदान को पड़ी थी डांट:इंसीडेंट शेयर करते हुए बोलीं एक्ट्रेस- ‘डायरेक्टर का व्यवहार मेरे प्रति सख्त था’
राधिका मदान हालिया रिलीज वेब सीरीज ‘सास बहू और फ्लेमिंगो’ में नजर आईं थीं। हाल ही में एक इंटरव्यू में उन्होंने इसकी शूटिंग से जुड़ा एक इंसीडेंट शेयर किया।
राधिका ने बताया कि शूटिंग के दौरान डायरेक्टर होमी अदजानिया ने सेट पर 250 लोगों के सामने उन पर चिल्लाया था। इस सीन में राधिका को सिर्फ वॉक करके आना था और एक्सप्रेशन देना था।
एक साथ कर रही थीं दो फिल्मों की शूटिंग
फिल्म कंपैनियन को दिए एक इंटरव्यू में राधिका ने बताया, ‘मैं एक ही वक्त पर ‘कुत्ते’ और ‘सास बहू और फ्लेमिंगो’ जैसे प्रोजेक्ट्स की शूटिंग कर रही थी। मैं दिन में जयपुर में शूट करती थी और रात में मुंबई में। इस रुटीन के चलते मैं अक्सर थक जाती थीं।
