फीचर्डव्यापार

नेटवेब टेक का IPO आज ओपन हुआ:प्राइस बैंड ₹475 से ₹500

नेटवेब टेक्नोलॉजीज इंडिया लिमिटेड का इनिशियल पब्लिक ऑफरिंग यानी IPO पब्लिक सब्सक्रिप्शन के लिए आज सोमवार यानी 17 जुलाई से ओपन हो गया है। इस IPO में इन्वेस्टर्स 19 जुलाई यानी बुधवार तक इन्वेस्ट कर सकते हैं।

हाई-एंड कंप्यूटिंग सॉल्यूशन प्रोवाइडर कंपनी नेटवेब के IPO का प्राइस बैंड ₹475 से ₹500 प्रति इक्विटी शेयर है। कंपनी के शेयरों का अलॉटमेंट 24 जुलाई को होगा। इन्वेस्टर्स को कंपनी के शेयर्स 26 जुलाई को डीमैट अकाउंट में क्रेडिट किए जाएंगे। इसके शेयर्स बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) दोनों पर 27 जुलाई को लिस्ट होंगे।

मिनिमम और मैक्सिमम कितना पैसा लगा सकते हैं?
IPO का मिनिमम लॉट साइज 30 शेयर्स का है। मतलब रिटेल इन्वेस्टर्स कम से कम इसके 30 शेयर्स खरीद सकते हैं। जिसके लिए उन्हें ₹15,000 का इन्वेस्टमेंट करना होगा। वहीं इसके मैक्सिमम 13 लॉट यानी 390 शेयर्स भी इन्वेस्टर्स खरीद सकते हैं। जिसके लिए इन्वेस्टर्स मैक्सिमम ₹1,95,000 का इन्वेस्टमेंट कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *