फीचर्डविदेश

अमेरिका के अलास्का में भूकंप के तेज झटके:रिक्टर स्केल पर 7.4 तीव्रता

अमेरिकी राज्य अलास्का में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए हैं। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 7.4 रही। अमेरिका के सुनामी वॉर्निंग सिस्टम ने भी अलर्ट जारी किया था। हालांकि, बाद में इसे रद्द कर दिया गया। यूनाइटेड स्टेट्स जियोलॉजिकल सर्वे के मुताबिक, भूकंप का केंद्र जमीन से 9.3 किमी की गहराई पर था।

अलास्का में भूकंप का एक वीडियो भी तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें अलास्का के एक घर में भूकंप का असर देखा जा सकता है। वीडियो में तेज झटकों के बीच एक पिता अपने बच्चों को लेकर भागता हुआ नजर आ रहा है। वो पहले अपने एक बच्चे को गोद में लेकर भागता है। इस दौरान हड़बड़ी में उसके हाथ से दूसरी बेटी का हाथ छूट जाता है। इसके बाद वो तुरंत वापस आकर उसे भी लेकर जल्दी से कमरे से बाहर चला जाता है।

अलास्का में पहले भी आए तेज भूकंप, 1964 में 250 लोग मारे गए थे
2 साल पहले 2021 में भी अलास्का में 8.2 तीव्रता का भूकंप आया था। यूनाइटेड स्टेट्स जियोलॉजिकल सर्वे (USGS) ने तब भी सुनामी की चेतावनी जारी की थी। हालांकि, इससे कोई नुकसान नहीं हुआ था। 2020 में भी अलास्का के दक्षिणी तट पर 7.5 तीव्रता के भूकंप के कारण सुनामी लहरें आईं थी, लेकिन कोई हताहत नहीं हुआ था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *