छत्तीसगढ़फीचर्ड

शानदार तरीके से हुआ नए प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत, भारी बारिश में भी उमड़े कार्यकर्ता

रायपुर: छत्तीसगढ़ कांग्रेस में हाल ही में कई बदलाव किए गए हैं। मोहन मरकाम की जगह दीपक बैज को प्रदेश कांग्रेस का नया अध्यक्ष बनाया गया है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष बनने के बाद दीपक बैज शनिवार को पहली बार प्रदेश कांग्रेस कार्यालय पहुंचे। यहां कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दीपक बैज का भव्य स्वागत किया। कई कार्यकर्ताओं ने बस्तर की वेषभूषा भी पहन रखी थी। सीएम भूपेश बघेल भी प्रदेश कांग्रेस कार्यालय पहुंचे और दीपक बैज का स्वागत किया।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भी दीपक बैज का स्वागत करने के लिए प्रदेश कांग्रेस कार्यालय पहुंचे। सीएम भूपेश बघेल ने ट्वीट कर कहा- छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के नवनियुक्त अध्यक्ष दीपक बैज जी का आज हम सब कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदेश मुख्यालय राजीव भवन, रायपुर में गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। अध्यक्ष ने आज प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष के रूप में पदभार ग्रहण किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *