Google Analytics Meta Pixel
फीचर्डविदेश

चीन में गिरती जनसंख्या ने बढ़ाया काम का बोझ

चीन में कर्मचारियों से 12-12 घंटे काम कराया जा रहा है। उनके ओवरटाइम काम कराने के बावजूद उसका उचित भुगतान भी नहीं किया जाता है। ये समस्या घटती श्रम शक्ति यानी युवाओं की कम होती आबादी के बीच और जटिल हो रही है। कर्मचारियों पर किस तरह से ओवरटाइम काम कराया जा रहा है, इस संकेत को सोशल मीडिया में लोगों की प्रतिक्रियाओं से भी समझा जा सकता है।

चीन के श्रम कानूनों के मुताबिक, लोगों को प्रतिदिन आठ घंटे या हफ्ते में 44 घंटे से अधिक काम नहीं करना चाहिए, लेकिन बहुत सारा ओवरटाइम काम आम बात बन गया है। चीन के राष्ट्रीय सांख्यिकी ब्यूरो (NBS) ने जब यह घोषणा की कि अप्रैल में पूरे चीन में श्रमिकों ने प्रति सप्ताह औसतन 48.8 घंटे मेहनत की, तो एजेंसी का उपहास उड़ाया गया। उस संख्या में सरकारी कर्मचारी भी शामिल हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *