Google Analytics Meta Pixel
छत्तीसगढ़फीचर्ड

3 दिन में तीन बड़े फैसले? जानें दिल्ली से किसने किया कॉल की छत्तीसगढ़ में हुआ उलटफेर

रायपुर: छत्तीसगढ़ कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष मोहन मरकाम ने शुक्रवार को मंत्री पद की शपथ ली। प्रेमसाय सिंह टेकाम ने राज्य के स्कूल शिक्षा मंत्री पद से गुरुवार को इस्तीफा दे दिया था, उनके स्थान पर मरकाम मंत्री बनाए गए हैं। मरकाम पिछले चार वर्षों से प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष थे। बुधवार को उन्हें हटाकर बस्तर क्षेत्र के सांसद दीपक बैज को प्रदेश कांग्रेस कमेटी का अध्यक्ष नियुक्त किया गया था। मरकाम ने राजभवन के दरबार हॉल में पद और गोपनीयता की शपथ ली। राज्यपाल विश्व भूषण हरिचंदन ने उन्हें शपथ दिलाई। सूत्रों के अनुसार, एक फोन कॉल के बाद छत्तीसगढ़ में सियासी बदलाव हुए।

बताया जा रहा है कि खुद राहुल गांधी ने मोहन मरकाम को फोन किया था। राहुल गांधी ने मरकाम को फोन करके कहा था कि उनको दूसरी बड़ी जिम्मेदारी दी जाएगी। राहुल गांधी के फोन के बाद मोहन मरकाम ने अध्यक्ष पद से हटाए जाने के बाद किसी तरह की कोई प्रतिक्रिया नहीं दी थी। उन्होंने कहा था कि मेरा कार्यकाल पूरा हो गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *