नीतू कपूर ने इटली में मनाया अपना 65वां जन्मदिन

दिग्गज एक्ट्रेस नीतू कपूर ने अपना 65वां जन्मदिन इटली में सेलिब्रेट किया है। इस खास मौके पर उनके दोनों बच्चे रणबीर कपूर और बेटी रिद्धिमा कपूर साहनी उनके साथ मौजूद रहे। लेकिन रणबीर की पत्नी, आलिया भट्ट और उनकी बेटी राहा पार्टी में शामिल नहीं हुईं। नीतू के बर्थडे सेलिब्रेशन का एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है, जिसमें वह केक काटती हुई नजर आ रही हैं।

वीडियो में नहीं दिखीं आलिया
इस वीडियो में नीतू केक काटने से पहले विश मांगती हुई नजर आ रही हैं। वीडियो में उनके साथ रणबीर, रिद्धिमा के अलावा दामाद भरत साहनी और नातिन समारा साहनी और दोस्त दिखाई दे रहे हैं। अपने बर्थडे पर नीतू ने रेड आउटफिट पहना हुआ है, तो वहीं रणबीर ने व्हाइट टीशर्ट के साथ ग्रे सूट में दिखाई दिए। इस लुक में वह काफी हैंडसम लग रहे हैं।

नीतू ने शेयर की पोस्ट
नीतू कपूर ने इंस्टाग्राम पर अपने बर्थडे की एक तस्वीर शेयर की हैं। इस फोटो में उनके साथ रणबीर, रिद्धिमा दामाद भरत और रिद्धिमा की बेटी समारा नजर आ रहे हैं। पोस्ट करते हुए नीतू ने कैप्शन में लिखा- ‘बहुत ही खूबसूरत दिन। आलिया भट्ट और राहा को मैंने बहुत मिस किया’। इस पोस्ट पर आलिया भट्ट ने रिएक्ट करते हुए लिखा, ‘लव यू’।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *