Google Analytics Meta Pixel
छत्तीसगढ़फीचर्ड

‘छत्तीसगढ़ की जनता को कोई गुमराह नहीं कर सकता’:भूपेश बघेल

रायपुर: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर झूठ बोलने का आरोप लगाया। राजधानी रायपुर में प्रधानमंत्री ने शुक्रवार को एक रैली को संबोधित करते हुए कांग्रेस पर भ्रष्टाचार करने और किसानों से धान खरीदने को लेकर उन्हें गुमराह करने का आरोप लगाया था। सीएम भूपेश बघेल ने इस पर प्रतिक्रिया देते हुए ट्वीट किया, “आप आए तो फिर झूठ की बयार बहने लगी मोदी जी। प्रदेश बीजेपी के नेता लगातार किसानों को गुमराह कर रहे थे कि धान खरीदी केंद्र के पैसों से होती है। आप प्रधानमंत्री हैं, आपको तो सच पता है, लेकिन आप भी झूठ बोल गए।”बघेल ने कहा, “यह किसानों के नाम पर सबसे बड़ा झूठ है कि राज्य के धान उपार्जन का 80 प्रतिशत केंद्र ले लेता है। अगर आपकी सरकार की भूमिका राज्यों के धान खरीदी में इतनी ही है तो आपके लोकसभा क्षेत्र वाराणसी में किसान 1000-1200 रुपए क्विंटल में धान क्यों बेचने पर मजबूर हैं मोदी जी?”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *