Google Analytics Meta Pixel
देशफीचर्ड

रिलायंस के 36 लाख शेयरहोल्डर्स को मिलेगा ‘दिवाली गिफ्ट’

नई दिल्ली: रिलायंस इंडस्ट्रीज के 36 लाख शेयरहोल्डर्स के लिए अच्छी खबर है। इस साल दिवाली से पहले उन्हें तगड़ा गिफ्ट मिल सकता है। कंपनी के चेयरमैन मुकेश अंबानी सितंबर तक जियो फाइनेंशियल सर्विसेज को लिस्ट करने की योजना बना रहे हैं। इससे रिलायंस के 36 लाख शेयरहोल्डर्स के लिए वैल्यू अनलॉक होगी। यह कंपनी कैपिटल के लिहाज से देश की पांचवीं सबसे बड़ी फाइनेंस कंपनी होगी और इसका सीधा मुकाबला पेटीएम और बजाज फाइनेंस के साथ होगा। रिलायंस इंडस्ट्रीज मार्केट कैप के लिहाज से देश की सबसे मूल्यवान कंपनी है।

ग्लोबल ब्रोकरेज फर्म जेपी मोर्गन के मुताबिक जियो फाइनेंशियल का शेयर 189 रुपये का हो सकता है। जेफरीज ने इसकी कीमत 179 रुपये और सेंट्रम ब्रोकिंग ने 157 से 190 रुपये रहने का अनुमान जताया है। जानकारों का कहना है कि अंबानी जुलाई या अगस्त में रिलायंस स्ट्रैटजिक इनवेस्टमेंट की लिस्टिंग और अलॉटमेंट के लिए रेकॉर्ड डेट की घोषणा कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *