नोकिया के साथ करने जा रहा है 14000 करोड़ की डील
नई दिल्ली:रिलायंस जियो एक और बड़ी डील करने जा रहा है। मुकेश अंबानी टेलीकॉम सेक्टर में अपनी धाक को और मजबूत करने के लिए अब नोकिया के साथ समझौता करने जा रहे हैं। भारत में हाई स्पीड 5G नेटवर्क शुरू करने के लिए रिलायंस जियो और नोकिया डील करने जा रहा है। दोनों कंपनियों के बीच 1.7 अरब डॉलर यानी कीरब 14 हजार करोड़ रुपये की डील होने जा रही है। इस डील के तहत रिलायंस नोकिया से 5G डिवाइस खरीदेगी।
दोनों कंपनियों के बीच यह समझौता अब अंतिम दौर में पहुंच चुका है। इस डील के बाद जियो के यूजर्स को 10 गुना हाई स्पीड इंटरनेट का फायदा मिलेगा। इकोनॉमिक टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक फिनलैंड में हेलसिंकी के पास नोकिया के मुख्यालय में डील साइन हो सकती है। दरअसल रिलायंस इस साल क अंत तर भारत में हाई स्पीड 5G नेटवर्क को शुरू करना चाहता है। इसलिए कंपनी ने नोकिया के 5जी डिवाइस की डील की है। नोकिया से पहले रिलायंस स्वीडन की कंपनी एरिक्सन के साथ भी 5जी डिवाइस के लिए डील कर चुका है।