फीचर्डमनोरंजन

कपिल शर्मा ने फिर किया अर्चना के साथ प्रैंक:बोले-ठोको ताली!

द कपिल शर्मा शो के लेटेस्ट एपिसोड में शो पर कई एक्टर्स और टीवी होस्ट्स दिखेंगे। एक्ट्रेस रेणुका शहाणे, मिनी माथुर, परिजाद कोलाह और ऋचा अनिरुद्ध अलगे एपिसोड में कपिल शर्मा शो पर दिखेंगे।

मजेदार बात ये है कि शो के प्रोमो वीडियो में कपिल शर्मा ने मजाकिया अंदाज में ये भी अनाउंस किया कि शो पर नवजोत सिंह सिद्धू जल्द ही वापसी करने वाले हैं। हालांकि, रिपोर्ट्स के मुताबिक 5 से 9 जुलाई के बीच ही शो का आखिरी एपिसोड एयर किया जाएगा।

सिद्धू, परिजात होस्ट करते थे द ग्रेट इंडियन लाफ्टर चैलेंज
दरअसल, परिजाद कोलाह और नवजोत सिंह सिद्धू ने द ग्रेट इंडियन लाफ्टर चैलेंज होस्ट किया था। शो के ट्रेलर में कपिल कह रहे हैं कि नवजोत शो पर वापस सिर्फ तब आएंगे अगर परिजाद उनके आने की अनाउंसमेंट करेंगी। इतना कहने के बाद कपिल शर्मा परिजाद को नवजोत के आने की अनाउंसमेंट करने के लिए कहते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *