Google Analytics Meta Pixel
फीचर्डमनोरंजन

सनी देओल ने खरीदी 3 करोड़ की Porsche

बॉलीवुड एक्टर सनी देओल इन दिनों बेटे करण देओल की शादी को लेकर चर्चा में हैं। धर्मेंद्र के पोते की शादी में तमाम बॉलीवुड स्टार्स ने भी शिरकत की थी। अब बहूरानी के बाद परिवार ने एक नई चीज का स्वागत किया है। जी हां, सनी देओल और धर्मेंद्र ने नई लग्जरी कार खरीदी है। दोनों पिता बेटा इस गाड़ी के साथ पोज देते भी दिखे हैं। आइए बताते हैं देओल परिवार ने कौन सी नई गाड़ी खरीदी है और इसकी कितनी कीमत है।

गुरुवार को सनी देओल और धर्मेंद्र की एक फोटो सोशल मीडिया पर खासा वायरल हुई। इस तस्वीर में दोनों ब्लू कलर की आलीशान गाड़ी पोर्शे के साथ पोज देते नजर आए। इसी के साथ खबरें आने लगी कि इन्होंने ये चमचमाती कार खरीदी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *