5 साल में टोल कलेक्शन 22,820 करोड़ रुपए से बढ़कर 50,855 करोड़ पहुंचा
इस साल यानी पहले 6 महीनों में 19 जून तक सरकार को फास्टैग से 28,180 करोड़ रुपए की कमाई हुई। 2021 से 2022 के बीच फास्टैग से हुई कमाई में 46% का इजाफा हुआ है। ये 34,778 करोड़ रुपए से बढ़कर 50,855 करोड़ रुपए पर पहुंच गई।
वहीं बीते 5 साल यानी 2017 से 2022 के बीच फास्टैग कलेक्शन दोगुने से ज्यादा बढ़ा है। ये 22,820 करोड़ रुपए से बढ़कर 50,855 करोड़ पहुंच गया। 2021 में फास्टैग कंपलसरी हो गया था, इसलिए कलेक्शन में ये ग्रोथ आई है।
देश में 7.06 करोड़ व्हीकल्स पर फास्टैग, 2019 के मुकाबले 300% ग्रोथ
भारतीय राष्ट्रीय भुगतान निगम (NPCI) के अनुसार मई 2023 तक देश में कुल 7.06 करोड़ व्हीकल्स पर फास्टैग थे। 2019 के बाद से फास्टैग में तेजी देखने को मिली। 2019 में देश में सिर्फ 1.70 करोड़ गाड़ियों पर ही फास्टैग था। यानी इसमें 300% की ज्यादा ग्रोथ हुई है।