अध्यादेश के खिलाफ रैली में केजरीवाल ने कहानी सुनाई
आम आदमी पार्टी (AAP) ने केंद्र सरकार के अध्यादेश के खिलाफ दिल्ली में रविवार को रैली की। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा- आज यह अध्यादेश दिल्ली के लिए आया है कल बाकी राज्यों के लिए भी आएगा। हम रामलीला मैदान में इसी तानाशाही वाली सरकार को देश से निकालने के लिए आए हैं।
उन्होंने कहा- देश के प्रधानमंत्री कहते हैं कि मैं सुप्रीम कोर्ट को नहीं मानता। उनको बहुत अहंकार है। देश के अंदर जनतंत्र खत्म हो रहा है। इसी को तानाशाही, हिटलरशाही कहते हैं।
केजरीवाल ने एक चौथी पास राजा की कहानी सुनाई। बोले- इस कहानी में रानी नहीं है। कहानी सुनाते वक्त केजरीवाल ने नोटबंदी, फर्जी डिग्री का जिक्र किया। नाम लिए बगैर अडाणी और बृजभूषण केस के बारे में भी बोले। उन्होंने कहा- राजा के एक दोस्त ने अंतरराष्ट्रीय पहलवानों से छेड़छाड़ की।
महंगाई पर
भाषण में केजरीवाल ने महंगाई का जिक्र किया। वह बोले- महंगाई बढ़ रही है। पेट्रोल, दूध और सब्जियां महंगी हैं। LPG सिलेंडर की कीमत अब 1,000 रुपए से ज्यादा हो गई है। वे समझ नहीं पा रहे हैं कि इसे कैसे नियंत्रित किया जाए। चौथी पास राजा को पता ही नहीं देश को कैसे चलाना है।