भारत बना दुनिया का सबसे बड़ा पांचवां स्टॉक मार्केट

भारतीय स्टॉक मार्केट हाल ही में एक बार फिर फ्रांस को पछाड़कर दुनिया का पांचवां सबसे बड़ा स्टॉक मार्केट बन गया। अमेरिकी शॉर्ट सेलिंग फर्म हिंडनबर्ग की रिपोर्ट आने के बाद (24 जनवरी 2023) अडाणी समूह के शेयरों में आई भारी बिकवाली की वजह से इसी साल जनवरी के दौरान यह खिसककर छठे स्थान पर चला गया था। लेकिन अडाणी समूह के शेयरों में आई रिकवरी और विदेशी निवेशकों की तरफ से की जा रही लिवाली के दम पर भारतीय शेयर बाजार अपने खोए हुए स्थान को फिर से हासिल करने में कामयाब रहा है।

1 से 3 लाख करोड़ की यात्रा
28 मई 2007 को भारतीय शेयर बाजार ने 1 ट्रिलियन (लाख करोड़) डॉलर यानी करीब 82 लाख करोड़ रुपए के मार्केट कैप को पहली बार हासिल किया था। लेकिन 2 लाख करोड़ डॉलर यानी 164 लाख करोड़ के मार्केट कैप को छूने में बाजार को अगले 10 साल तक इंतजार करना पड़ा।

आखिरकार, 16 मई 2017 को यह इंतजार खत्म हुआ, जबकि इसे 2 लाख करोड़ डॉलर से 3 लाख करोड़ डॉलर यानी 246 लाख करोड़ रुपए की यात्रा तय करने में महज 4 साल लगे। 24 मई 2021 को भारतीय शेयर बाजार ने 3 लाख करोड़ डॉलर के मार्केट कैप को पहली बार छुआ। इतना ही नहीं शेयर बाजार में निवेशकों की संख्या भी 11 करोड़ के पार निकलकर 11.44 करोड़ पर पहुंच गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *