व्यापार

सर्दियों में आसमान में बढ़ेगी रौनक, 126 नए एयरपोर्ट जुड़े और फ्लाइटों की संख्या में उछाल

व्यापार: देश में विमानन कंपनियां इस साल 26 अक्तूबर से शुरू हो रहे शीतकालीन कार्यक्रम में हर सप्ताह 26,495 उड़ानें संचालित करेंगी, जो पिछले साल की तुलना में लगभग 6 प्रतिशत अधिक है। यह शीतकालीन शेड्यूल 26 अक्तूबर से शुरू होकर 28 मार्च 2026 तक लागू रहेगा। नागरिक उड्डयन मंत्रालय के अनुसार, इन उड़ानों से 126 हवाईअड्डों को जोड़ा जाएगा। पिछले ग्रीष्मकालीन शेड्यूल-25 में 129 हवाई अड्डों से 25,610 उड़ानें संचालित हो रही थीं। अमरावती, हिसार, पूर्णिया और रुपसी नए हवाई अड्डों के रूप में शामिल किए हैं।

IMF का अनुमान- इस साल 6.6 फीसदी की दर से बढ़ेगी भारत की अर्थव्यवस्था
अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) का पूर्वानुमान है कि भारत की अर्थव्यवस्था वित्त वर्ष 2025-26 में 6.6% की दर से बढ़ेगी। विश्व आर्थिक परिदृश्य (डब्ल्यूईओ) की रिपोर्ट के अनुसार IMF ने कहा है कि भारत सबसे तेजी से बढ़ते ‘उभरते बाजार और विकासशील अर्थव्यवस्थाओं’ में से एक बना रहेगा। पहली तिमाही में मजबूत आर्थिक प्रदर्शन के कारण भारत की स्थिति बेहतर हुई है। भारतीय वस्तुओं पर बढ़े हुए अमेरिकी टैरिफ का असर भी काफी हद तक संतुलित हो गया है। आईएमएफ का अनुमान है कि भारत चीन से आगे निकलने वाला है। ची

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *