मोइन अली ने टेस्ट से रिटायरमेंट वापस लिया:जैक लीच की जगह इंग्लैंड की एशेज टीम में शामिल
इंग्लैंड क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर मोईन अली ने टेस्ट क्रिकेट से अपना रिटायरमेंट वापस ले लिया है। उन्होंने टेस्ट कप्तान बेन स्टोक्स, इंग्लैंड के हेड कोच ब्रैंडन मैकुलम और इंग्लैंड क्रिकेट के मैनेजिंग डायरेक्टर रॉबर्ट कीसे से बातचीत के बाद यह फैसला किया। इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है।
मोईन अली ने साल 2021 में टेस्ट क्रिकेट को अलविदा कह दिया था। हालांकि वनडे और टी-20 में खेलना जारी रखा। अब एशेज सीरीज से पहले उन्होंने अपनी वापसी कर ली है। मोईन अली को स्पिनर जैक लीच के जगह पर टीम में शामिल किया गया है।
16 जून से शुरू होगी एशेज सीरीज
इंग्लैंड के गेंदबाज जैक लीच पीठ के निचले हिस्से में स्ट्रेच फ्रैक्चर के कारण एशेज से बाहर हो गए हैं। लीच की जगह मोईन अली को एशेज सीरीज के लिए इंग्लैंड टीम शामिल किया गया है। एशेज सीरीज की शुरुआत 16 जून से होगी और 31 जुलाई तक यह खेला जाएगा।
