छत्तीसगढ़ में होमगार्ड जवानों की सैलरी बढ़ी
रायपुर: छत्तीसगढ़ की सरकार ने राज्य के होमगार्ड जवानों के मानदेय में छह हजार रुपए से ज्यादा की मासिक बढ़ोतरी की है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने इस साल ‘भरोसे का बजट 2023-24’ पेश किया था, जिसमें राज्य के होमगार्ड के जवानों की रैंक अनुसार विधानसभा में मानदेय बढ़ाने की घोषणा की थी। इस संबंध में छत्तीसगढ़ शासन के गृह विभाग की तरफ से अधिसूचना जारी कर दी गई है।
होमगार्ड के मानदेय में रैंक के अनुसार न्यूनतम राशि छह हजार 300 रुपए और अधिकतम 6,420 रुपए प्रतिमाह वृद्धि कर दी गई है। यह वृद्धि एक अप्रैल 2023 से मिलने वाले मानदेय पर लागू होगी। होमगार्ड विभाग में सेवा देने वाले सैनिकों का मानदेय पहले 13 हजार 200 प्रतिमाह था, जिसमें छह हजार 300 रुपए की वृद्धि के साथ अब 19 हजार 500 की राशि मिलेगी।
