महाभारत के ‘शकुनि’ गूफी पेंटल की हालत नाजुक:4 दिन से मुंबई के हॉस्पिटल में हैं एडमिट

बीआर चोपड़ा की ‘महाभारत’ में मामा शकुनि का किरदार निभाने वाले एक्टर गूफी पेंटल की हालत नाजुक है। 78 वर्षीय गूफी पिछले काफी वक्त से बीमार चल रहे थे। सूत्रों की मानें तो जिस वक्त गूफी की तबियत बिगड़ी उस वक्त वे फरीदाबाद में थे। पहले उन्हें फरीदाबाद के एक हॉस्पिटल में एडमिट किया गया और फिर मुंबई के अंधेरी स्थित Bellevue हॉस्पिटल में लाया गया, जहां वे लगभग 4 दिन से एडमिट हैं।

हॉस्पिटल में बेटा है साथ
सूत्र बताते हैं कि गूफी की तबियत में थोड़ा सुधार आया है। फरीदाबाद से लाते वक्त एक्टर क्रिटिकल कंडीशन में थे पर हाल फिलहाल में उन्हें होश भी आया है। हॉस्पिटल में गूफी का बेटा उनके साथ है। माना जा रहा है कि एक्टर को किडनी की समस्या हो सकती है। इसके अलावा भी उन्हें कई सारी परेशानियां भी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *