छत्तीसगढ़फीचर्ड

दो पीठों के शंकराचार्य पहुंचे CM हाउस:मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सपरिवार किया आत्मिक स्वागत,

दो पीठों के शंकराचार्य सोमवार को एक साथ सीएम हाउस पहुंचे। यहां मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अपने निवास में शारदा पीठ के शंकराचार्य स्वामी सदानंद सरस्वती और ज्योतिषपीठ के शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती महाराज का सपरिवार विधि-विधान से पादुका पूजन कर आशीर्वाद लिया। और प्रदेशवासियों की सुख समृद्धि व खुशहाली की कामना की।

मुख्यमंत्री ने दोनों शंकराचार्य से पादुका पूजन के लिए अपने निवास आने का निवेदन किया था। इस दौरान भूपेश बघेल ने कहा, दोनों शंकराचार्य भगवान शंकर के स्वरूप हैं। और हर सनातनी सोमवार को विशेष रूप से भगवान शंकर की पूजा करने मंदिर जाते हैं। ऐसे में ये मेरा सौभाग्य होगा कि दोनों शंकराचार्य मेरे निवास पधारते हैं।

इस मौके पर कृषि मंत्री रविन्द्र चौबे, संसदीय सचिव पारसनाथ राजवाड़े और चन्द्रदेव राय, विधायक खेल साय सिंह, रामपुकार सिंह, विनय जायसवाल,गुलाब कमरो, विनय भगत और छत्तीसगढ़ खनिज विकास निगम के अध्यक्ष गिरीश देवांगन मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *