फीचर्डविदेश

हिंसा से जुड़े केस में इमरान को प्री-अरेस्ट बेल:400 पुलिसकर्मी उनके घर जमान पार्क की तलाशी लेंगे

पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को शुक्रवार को हिंसा से जुड़े 3 केस में प्री-अरेस्ट बेल दे दी गई है। इमरान की गिरफ्तारी के बाद इस्लामाबाद समेत पाकिस्तान के कई शहरों में 9 मई को हिंसा हुई थी। एंटी टेररिज्म कोर्ट ने 2 जून तक इमरान को जमानत दी है। यह भी कहा है कि उन्हें जांच में शामिल होना होगा।

इस बीच, लाहौर के कैपिटल सिटी पुलिस अफसर (CCPO) ने दावा किया कि उनकी टीम ने इमरान के घर जमान पार्क से फरार हुए 6 और आतंकवादियों को गिरफ्तार कर लिया है। उनके दावे के मुताबिक, अब तक 14 आतंकवादियों को अरेस्ट किया जा चुका है। ये 9 मई को लाहौर में आर्मी के ठिकानों और उसके अफसरों के घर हुई हिंसा में शामिल थे।

वहीं, पंजाब पुलिस को इमरन खान के घर कि तलाशी लेने के लिए वारंट मिल गया है। जियो न्यूज के मुताबिक, 400 पुलिसवाले इमरान के घर की तलाशी लेंगे।

इसके पहले पंजाब के केयरटेकर चीफ मिनिस्टर मोहसिन नकवी ने सरकार की एक टीम जमान पार्क भेजने का फैसला किया था। इस टीम ने इमरान की पार्टी पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (PTI) के नेताओं से बातचीत की, जिसके बाद कोर्ट ने सर्च वारंट इश्यू किया है। सरकार ने इमरान को अल्टीमेटम दिया था कि वह अपने घर में छिपे 30-40 आतंकवादियों को पुलिस के हवाले कर दें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *